Tuesday, April 13, 2021

नवरात्रि गतिविधि

नवरात्रि हिंदुओं का एक प्रमुख पर्व है। नवरात्रि शब्द एक संस्कृत शब्द है, जिसका अर्थ होता है 'नौ रातें'। इन नौ रातों और दस दिनों के दौरान, शक्ति / देवी के नौ रूपों की पूजा की जाती है।पौष, चैत्र, आषाढ,अश्विन मास में प्रतिपदा से नवमी तक मनाया जाता है। नवरात्रि के नौ रातों में तीन देवियों - महालक्ष्मी, महासरस्वती या सरस्वती और महाकाली के नौ स्वरुपों की पूजा होती है जिनके नाम और स्थान क्रमशः इस प्रकार है नंदा देवी योगमाया(विंध्यवासिनी शक्तिपीठ), रक्तदंतिका(सथूर),शाकम्भरी(सहारनपुर शक्तिपीठ), दुर्गा(काशी),भीमा(पिंजौर) और भ्रामरी(भ्रमराम्बा शक्तिपीठ) नवदुर्गा कहते हैं। नवरात्रि एक महत्वपूर्ण प्रमुख त्योहार है जिसे पूरे भारत में महान उत्साह के साथ मनाया जाता है।
कक्षा पहली के छात्रों ने बहुत ही उत्साहपूर्वक हिंदी गतिविधि विषय - नवरात्रि  में बढ़- चढ़ कर भाग लिया | सभी छात्रों को एक वीडियो द्वारा बताया तथा समझाया गया की कैसे माँ दुर्गा ने महिषासुर का वध किया और कैसे बुराई की हार हुई और कैसे अच्छाई की जीत |सभी छात्रों ने माँ दुर्गा की चित्रकारी की और उसे बिंदियों से सजाया तथा माचिस की तीलियों से त्रिशूल भी बनाया |


No comments:

Post a Comment

Number Ninjas: Pick, Think & Complete!

The young mathematicians of Class 1 enthusiastically participated in an engaging maths activity, “ Number Ninjas: Pick, Think & Complete...