हिंदी गतिविधि – विशेषण
कक्षा दूसरी के विद्यार्थियों ने हिंदी विषय में ‘विशेषण’ को रोचक और रचनात्मक तरीके से सीखा। इस गतिविधि में बच्चों ने हाथों और पैरों के कटआउट बनाए तथा रंगीन कागज़, ऊन और फेविकोल की सहायता से अपने मित्रों की सुंदर कठपुतलियाँ तैयार कीं। इसके माध्यम से बच्चों ने विशेषण शब्दों को समझने और उनका प्रयोग करने का अभ्यास किया। इस गतिविधि ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता, कल्पनाशक्ति और सहयोग की भावना को बढ़ावा दिया तथा सीखने की प्रक्रिया को आनंदमय बनाया।