Tuesday, April 13, 2021

नवरात्रि गतिविधि


नवरात्रि हिंदू समुदाय के लोगों द्वारा मनाया जाने वाला त्यौहार है। नवरात्रि 9 दिनों तक चलने वाला सबसे लंबा त्यौहार है। नवरात्रि का त्यौहार साल में दो बार मनाया जाता है।पहली बार नवरात्रि हिंदू कैलेंडर के अनुसार चैत्र मास में तथा दूसरी बार हिंदू कैलेंडर के अनुसार आश्विन माह में मनाये जाते है। 9 दिनों तक मां दुर्गा के नौ रूपों की आराधना की जाती है। मां के नौ रूप इस प्रकार हैं- शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा,कुष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी एवं सिद्धिदात्री।इन 9 दिनों में दुर्गा सप्तशती का पाठ किया जाता है। नवरात्रि का त्यौहार असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है। संपूर्ण देश में सभी राज्यों में इस त्यौहार को अलग-अलग ढंग से मनाया जाता है।

कक्षा द्वितीय के छात्रों ने बहुत ही उत्साहपूर्वक हिंदी गतिविधि विषय - नवरात्रि  में बढ़- चढ़ कर भाग लिया | सभी छात्रों को एक वीडियो द्वारा बताया तथा समझाया गया की कैसे माँ दुर्गा ने महिषासुर का वध किया और कैसे बुराई की हार हुई और कैसे अच्छाई की जीत |सभी छात्रों ने माचिस की  तीलियों द्वारा  माँ दुर्गा तथा महिषासुर के वध का एक सुंदर दृश्य दर्शाया और बताया की बुराई का हमेशा अंत होता है और अच्छे की जय - जयकार|

No comments:

Post a Comment

Number Ninjas: Pick, Think & Complete!

The young mathematicians of Class 1 enthusiastically participated in an engaging maths activity, “ Number Ninjas: Pick, Think & Complete...