'आ' की मात्रा
कक्षा 1 के नन्हे छात्रों ने आज 'आ' की मात्रा को बहुत ही अनोखे तरीके से सीखा। सभी बच्चे अपने घर से 'आ' की मात्रा वाले शब्द, जैसे— आम, छाता, माला, ताला, बाजा आदि लेकर आए। कक्षा में हर छात्र ने अपने द्वारा लाई गई वस्तु को सबके सामने रखा और उसके बारे में 2-3 पंक्तियाँ बोलकर उसका वर्णन किया। इस गतिविधि से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ा, उनकी शब्दावली में सुधार हुआ और उन्होंने खेल-खेल में 'आ' की मात्रा को सरलता से समझ लिया।
Lovely to see the matra activity being done so creatively—such a fun way for kids to learn sounds and words.
ReplyDelete