Thursday, September 14, 2023

हिंदी दिवस कक्षा - प्री प्राइमरी

हिंदी दिवस का आयोजन हर साल 14 सितंबर को होता है, जिस दिन हम भारतवासियों के लिए राजभाषा के रूप में हिंदी को चुनने का सम्मान करते हैं। भारत में कुल 22 भाषाएं हैं, जो देश के कोने-कोने में बोली जाती हैं। हिंदी, भारत की सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है और यह हमारे समृद्ध और विविध देश की एकता का प्रतीक भी है|

कक्षा प्री प्राइमरी के छात्रों को आज हिंदी दिवस के उपलक्ष में एक गतिविधि कराई गई |इस गतिविधि में प्रत्येक विद्यार्थी को एक-एक वस्तु दी गई और उसके बाद हर एक विद्यार्थी से पूछा गया कि यह वस्तु देखो ,पहचानो और इसका पहला अक्षर बताओ|सभी विद्यार्थियों ने इस गतिविधि में हर्ष और उल्लास से भाग लिया तथा खूब गतिविधि का खूब आनंद उठाया|

No comments:

Post a Comment

Number Ninjas: Pick, Think & Complete!

The young mathematicians of Class 1 enthusiastically participated in an engaging maths activity, “ Number Ninjas: Pick, Think & Complete...